शादी के बाद विदाई के वक्त फूट-फूटकर रो पड़ीं परिणीति चोपड़ा, फैमिली के भी छलक पड़े थे आंसू
9/25/2023 1:37:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की पत्नी बन गई हैं। 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से शादी रचाई। परिणीति और राघव की शादी की कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की विदाई से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद अपनी विदाई के दौरान परिणीति चोपड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं और रो पड़ीं थीं। एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया कि विदाई के दौरान एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगी थीं। सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार इस दौरान इमोशनल हो गया था और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
वहीं परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके अलावा कपल की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में आज राजस्थान बंद...रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें