परिणीति को गोद में उठा घूमाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मस्ती करते की तस्वीरें आई सामने

7/2/2019 11:40:25 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। ट्रेलर में सिद्धार्थ और परिणीति बेहतरीन एक्टिंग करते दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी और पंच से भरपूर है। हाल ही में फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ और परिणीति फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे।

 

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो इस समय जहां सिद्धार्थ ने जींस के साथ ब्लैक जैकेट पहनी थी, वहीं परिणीति ने ग्रीन और व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। यहां दोनों ने काफी मस्ती की। तस्वीरों में सिद्धार्थ परिणीति को गोद में उठा कर मस्ती करते दिख रहे है। 

 

PunjabKesari

 

फिल्म की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ अभय सिंह नाम के एक गुंडे का किरदार निभा रहे हैं। अभय लड़कों को किडनैप कर बंदूक की नोंक पर जबरन शादी कराता है। वहीं परिणीति बबली का किरदार निभा रही है।

 

PunjabKesari

 

दूसरों को अगवा कर शादी कराने वाला अभय खुद तब मुसीबत में पड़ जाता है, जब उसको अगवा कर जबरन शादी कराई जाती है। इस कॉमिडी फिल्म में अभय और बबली की लवस्टोरी दिखाई गई है। इसका निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है।

 

PunjabKesari

 

ट्रेलर देखने के बाद तो यह ही कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म में परिणीति-सिद्धार्थ के अलावा अपारशक्ति खिराना, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा औऱ खई स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News