सामने आई परिणीति चोपड़ा की वेडिंग डेट, 25 सितंबर को राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनेंगी एक्ट्रेस!

8/20/2023 1:19:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जिसका फैंस को था इंतजार, वो तारीख सामने आ गई है। जी हां, मोस्ट लविंग कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग डेट अब सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खूबसूरत जोड़ी अगले महीने यानी 25 सितंबर को सात फेरे लेने जा रही है। इस खबर के बाद फैंस और भी एक्साइटड हो गए हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू करेंगी और 25 सितंबर को राघव चड्ढ़ा का हमेशा के लिए हाथ थामेंगी। कहा जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। 


बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 में दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी। कपल की इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

 

वर्कफ्रंट पर, परिणीति फिलहाल फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News