अर्जुन कपूर को बेहतर किसर मानती है परिणीति चोपड़ा

6/20/2019 1:20:31 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में व्यस्त हैं। साइना के रोल में फिट बैठने के लिए परिणीति चोपड़ा कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी के साथ बता दें परिणीति चोपड़ा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों ने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शिरकत की। परिणीति चोपड़ा ने यहां अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए। रैपिड फायर राउंड के दौरान नेहा ने परिणीति से एक मजेदार सवाल पूछा। सवाल यह था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से वे किसे बेहतर किसर मानती हैं।        
PunjabKesari
जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘‘अर्जुन एक बेहतर किसर है। मेरा अर्जुन के साथ यूनीक और रेयर रिश्ता है। अर्जुन के साथ मैं खुद के जैसी रहती हूं। अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसी को चुना हो तो मैं अर्जुन का नाम लेना चाहूंगी।''        
PunjabKesari
शो में परिणीति ने बताया कि दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘पीकू' दीपिका से पहले उन्हें ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने डेट इश्यू की वजह से फिल्म नहीं की। बाद में दीपिका को ये रोल मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News