''बिग बाॅस'' के बाद फिर भिड़े पारस-शहनाज, संस्कारी प्लेबॉय ने छोड़ा शो!
3/14/2020 11:22:10 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट्स शहनाज गिल और पारस छाबड़ा इन दिनों कलर्स के शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। शो में इन दोनों को इम्प्रेस करने और अपना घर बसाने के लिए टीवी के कुछ जाने माने चेहरे शो का बने। जहां कई लड़कियां पारस का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं वहीं लड़के शहनाज का प्यार पाने के लिए कई तरह के पापड़ बेल रहे हैं। शो में अपने आप को एक-दूसरे से बेहतर साबित करने के लिए इन कंटेस्टेंट्स बीच आपसी तकरार होना लाजमी है।
लेकिन हाल ही में सामने आए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अब कंटेस्टेंट्स की लड़ाई में पारस और शहनाज भी फंस गए हैं और दोनों के घमासान छिड़ गया है। प्रोमो में आप देखेंगे कि आंचल, अंकिता के बारे में बात कर रही हैं। आंचल कहती हैं कि अंकिता के कैरेक्टर को सब लोगों ने जानबूझ कर मुद्दा बनाया हुआ है और उसे खींच रहे हैं।
अंकिता आगे कहती हैं कि अंकिता अपने लड़के दोस्तों के साथ बहुत मिलनसार हैं और उन्हें किसी के छूने से दिक्कत नहीं है। आंचल अपने लिए कहती हैं कि मैं ऐसी नहीं हूं। लड़कों की बहुत सी बातें अंकिता को बुरी नहीं लगती जबकि उनके लिए वो सहज बातें नहीं हैं। इस पर शहनाज गुस्सा हो जाती हैं। शहनाज आंचल से कहती हैं कि उन्हें किसी के कैरेक्टर के बारे में ऐसे बात नहीं करनी चाहिए।
वहीं पारस को आंचल की बात सही लगी। ऐसे में पारस और शहनाज के बीच तगड़ी बहस हो जाती है। पारस का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह वहां से उठ जाते हैं। पारस कहते हैं कि अगर शहनाज उनके मैटर में पड़ेंगी तो वह इस शो को छोड़ देंगे।
बता दें कि बीते एपिसोड में पारस ने शहनाज के खिलाफ जहर उगला था। पारस ने नवदीश ने कहा था-'तू मजे ले। ये लोग कुछ नहीं कर सकते। मेरा बहुत कुछ उखाड़ लेते। ये दोनों दिखाते हैं लेकिन कुछ नहीं कर सकते। ये कुछ नहीं है।
शहनाज बस सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से है, वरना वो कुछ नहीं है। इसलिए वो छोड़ती भी नहीं है। वो सिद्धार्थ सिद्धार्थ जानबूझकर करती है, ये उसने खुद कहा है। जितनी वो दिखाती है उतनी वो है नहीं। ना ये ना ही उसका भाई। गलती से एक चीज हाथ में आ गई है, उसे लेकर चौड़े हो रहे हैं।'