पंचतत्वों में विलीन गजल सम्राट पंकज उधास....प्रेग्नेंट हैं सिद्धू मूसेवाला की मां, पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

2/27/2024 6:27:33 PM

मुंबई: फरवरी का 27वां दिन  बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। गजल सम्राट पंकज उधास ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे और 26 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। 27 फरवरी को हिंदू श्मशान, वर्ली में पंकज जी को पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में शाम 5 बजे पंचतत्वों में विलीन हो गए। इसके अलावा बी-टाउन से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिन्होंने खूब चर्चा बटोरी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...
 

लौट कर फिर ना आने वाले: पंचतत्वों में विलीन पंकज उधास

भारतीय संगीत और गजल का  आसमान सूना हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया। 26 फरवरी की शाम आई मनहूस खबर गजल सम्राट पंकज उधास अब नहीं रहे। वह लंबे समय से बीमार थे और 26 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक पल को शायद ये लफ्ज खामोश हो जाएं सुनकर यकीन ना हो पर यही जिंदगी की हकीकत है। वहीं अब पंकज जी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं।तस्वीरों में पंकज जी तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। हिंदू श्मशान, वर्ली में पंकज जी को पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में शाम 5 बजे पंचतत्वों में विलीन हो गए। विद्युत शवदाह गृह में पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार वालों ने हाथ जोड़कर अंतिम संस्कार में शामिल हुए तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।


आखिरी सफर पर पंकज उधास: तिरंगे झंडे में लिपट घर से निकला गजल सम्राट का पार्थिव शरीर

 पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोमवार (26 फरवरी) पंकज उधास ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्कः ऑपोजिट फोर सीजन्स, डॉ. ई म्यूज़ रोड, वर्ली में होगा। पंकज जी के अंतिम सफर की तैयारी शुरु हो गई। पंकज जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपेटा गया है।  पूरे राजकीय सम्मान के लिए पंकज उधास के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। एक ट्रक को व्हाइट फूलों से सजाया गया है। इस ट्रक पर पंकज जीकी एक बड़ी तस्वीर को लगाया गया है जिस पर व्हाइट फूलों का हार चढ़ा है।

 

प्रेग्नेंट हैं सिद्धू मूसेवाला की मां

 

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धू के माता-पिता की सूनी गोद फिर भरने जा रही है।  जी हां, आपने ठीक पढ़ा। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। अब जल्द ही उनके परिवार से एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। हालांकि उनके माता-पिता ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा जब उनके घर में खुशी की गूंज सुनाई देगी।


अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़,लोगों ने फेंके जूते-चप्पल

 

बाॅलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। जहां लोगों ने चप्पल और हेलमेट फेंके। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज भी की।

 

हथेली पर पिया का नाम लिखते ही चहक उठीं रकुल
 

बीता हफ्ता बी-टाउन का सबसे अच्छा हफ्ता रहा। बीते हफ्ते हर कोई बाॅलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक वेडिंग का हिस्सा रहा। 21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह ने गोवा में जैकी भगनानी संग शादी रचाई। कपल ने शादी के कुछ घंटों बाद वेडिंग तस्वीरें शेयर की जिसे  हर कोई देखता रह गया। शादी की तस्वीरों के बाद कपल ने रविवार को अपनी संगीत सेरेमनी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी। अभी लोगों के दिमाग से ये तस्वीरें उतरी नहीं थी कि रकुल ने से जुड़ी एक और सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी। अब नई दुल्हनिया ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जो सामने आते ही चर्चा में आ गई हैं।

 

एक बार फिर ED के सामने पेश होंगे बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक

 तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक का दुनियाभर में बड़ा नाम है। अब्दू रोजिक की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। वहीं अीब्दू पर एक बड़ी मुसीबत मंडरा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम आया है, जिसके बाद ED ने 14 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था।

 

बेटी वामिका संग विराट की लंच डेट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने  15 फरवरी, 2024 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने लंदन में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। लाडले के जन्म के 5 दिन बाद अनुष्का और विराट ने इस गुड न्यूज को शेयर किया। कपल ने अपने लाडले का नाम अकाय रखा है। अब बेटे के जन्म के बाद जहां अनुष्का उसकी देखभाल में बिजी हैं। वहीं विराट डैड ड्यूटी निभाते हुए अपनी लाडली बेटी वामिका की देखभाल करना सुनिश्चित कर रहे हैं। हाल ही में विराट को बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पाॅट किया गया। बाप-बेटी की ये जोड़ी कैफे में लंच डेट एंजाॅय करती दिखी।

 

 तलाक ले रहे हैं 'कुमकुम भाग्य' एक्टर अभिषेक मलिक

बी-टाउन में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी टूटते भी हैं। ईशा देओल-भरत तख्तानी के बाद अब एक और कपल ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। ये और कोई नहीं बल्कि टीवी कपल अभिषेक मलिक और उनकी पत्नी सुहानी चौधरी है। नौ महीने की डेटिंग के बाद 'कुमकुम भाग्य' एक्टर अभिषेक मलिक ने अक्टूबर 2021 सुहानी चौधरी से शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 2 साल बाद कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों तलाक ले रहे हैं। फिलहाल तलाक की कार्यवाही को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने पुष्टि की, 'हां, यह सच है कि सुहानी और मैं अलग हो रहे हैं और लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपनी शादी में कम्पैटिबिलिटी और समझ जैसी परेशानियों का सामना किया।'


दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें: पत्नी और बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए पंकज उधास

गजल सम्राट पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली।  आज (27 फरवरी) को हिंदू श्मशान, वर्ली में पंकज जी का अंतिम संस्कार होगा। हाल ही में पंकज जी की अंतिम यात्रा शुरू हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में पंकज जी तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। पंकज जी के जाने से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। गजल सम्राट अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News