पंकज त्रिपाठी के साथ दिखे ''हैलो चार्ली'' के टोटो,सभी को किया रोमांचित

4/5/2021 6:19:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर हेलो चार्ली रिलीज होने जा रही है। जिसको लेकर दर्शक भी उत्साहित है। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलन रिलीज किया गया है। जिसमें आदर जैन और जैकी श्रॉफ ने जोरदार अभिनय करके सबको हंसने के लिये मजबूर कर दिया है। आगामी 9  अप्रैल को यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

बता दें कि हैलो चार्ली के टोटो का जलवा फिल्म के सभी कलाकारों पर सर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में पंकज त्रिपाठी  को टोटो के साथ चिल करते हुए देखा गया है। यहीं नहीं टोटो को पंकज के अलावा पुलकित सम्राट,  विजय वर्मा और वरुण शर्मा के साथ भी देखा जा सकता है। 

मालूम हो कि इस फिल्म से अभिनेत्री श्लोका पंडित डेब्यू करेगी। जिसमें आदर जैन, जैकी श्रॉफ के अलावा एलनाज नौरोजी और राजपाल यादव के कॉमेडी के तड़का ने फिल्म को और रोमांचित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Chandan


Recommended News

Related News