पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, कभी तूफान में उड़ गई थी मकान की टीन वाली छत

4/16/2019 11:42:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी एक्टिंग और अच्छे व्यवहार के चलते पंकज इन दिनों पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाए हैं। पंकज बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहचान आज बड़े दिग्गजों की बीच होती है। पकंज के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई हैं। वहीं हाल ही पंकज में मुंबई के मड आइलैंड में एक आलिशान घर खरीदा है। मुंबई में घर खरीदने के बाद पंकज त्रिपाठी बहुत खुश हैं।

PunjabKesari,पंकज त्रिपाठी इमेज,पंकज त्रिपाठी फोटो,पंकज त्रिपाठी पिक्चर,

उनका मानना है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के कारण ही वह आज सफलता को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही पंकज कहते हैं वह अपने पुराने दिन कभी नहीं भूल सकते। पंकज ने कहा- आज मैंने और मेरी वाइफ मृदला ने अपने लिए हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। जब मैंने मेरी पत्नी को नया घर दिखाा तो वह इसे देखने के बाद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।

PunjabKesari,पंकज त्रिपाठी इमेज,पंकज त्रिपाठी फोटो,पंकज त्रिपाठी पिक्चर,

इसके साथ ही पंकज ने कहा लेकिन वह दिन मैं नहीं भूला हूं, जब हम एक ही कमरे के घर में रहते थे जिसकी छत टीन की चादर थी। वह घर पटना में था। एक रात इतनी तेज बारिश आई कि तेज हवा के साथ हमारी टीन की चादर भी उड़ गई। इसके बाद हम उस आसमान को देखते रह गए।'  

PunjabKesari,पंकज त्रिपाठी इमेज,पंकज त्रिपाठी फोटो,पंकज त्रिपाठी पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज जल्द ही जाह्ववी कपूर के साथ फिल्म 'कारगिल गर्ल' में नजर आएंगे। इसके अलावा पंकज  'सैक्रेड गेम्स' सीजन 2 में भी नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News