छठ पूजा पर मनोज बाजपेयी ने दी शुभकामनाएं, घर को मिस कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी

11/3/2019 5:44:56 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। चाहे पर्व हो या कोई त्यौहार, बॉलीवुड अपने फैंस को विशेस जरूर देता है। पूरा देश छठ महापर्व सेलिब्रेट कर रहा है। एक्टर मनोज बाजपेयी और ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर फैंस को विश किया, वहीं एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि छठ पूजा का उनकी एक्टिंग में काफी योगदान है। उन्होंने बताया कि यहीं से उनकी ये जर्नी शुरू हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने घर को मिस कर रहे हैं। 

PunjabKesari, Pankaj Tripathi Images

छठ पूजा के दौरान अपने बचपन को याद करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने कहा, “मेरी माँ छठ पर व्रत करती थीं और मुझे याद है कि त्योहार के लिए सब कुछ शुद्ध होता था। छठ के लिए लोक गीतों का अपना अलग महत्व है। मुझे याद है कि हमारे चाचा के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, लेकिन मेरी माँ गीतों में सभी का नाम लेती थीं और सभी का आशीर्वाद लेती थीं"

PunjabKesari, Pankaj Tripathi Images

“हमारा पूरा गाँव अर्घ्य के लिए गंडकी नदी के आसपास इकट्ठा होता था। हम त्योहार के आखिरी दिन नाटक करते थे। राघव शरण तिवारी ने उन नाटकों को लिखा और निर्देशित किया। मैं सिर्फ नौ साल का था जब मैंने पहली बार स्टेज पर एक्टिंग की थी। यह छठ के दौरान इन नाटकों में से एक था जिसे पंकज त्रिपाठी ने शुरू किया था"

PunjabKesari, Pankaj Tripathi Images

मनोज वाजपेयी ने छठ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां। जय छठी मैय्या।”

 

एक्टर ऋतिक रोशन ने भी मुंबई में छठ पर फैंस से मिलने और बधाई देने के लिए अपने बिजी शिड्यूल से टाइम निकाला और ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। 

 

छठ तीन दिन त्यौहार है जहां भक्त उगते सूर्य की पूजा करते हैं। पहले यह मुख्य रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता था, लेकिन अब यह पूरे देश में मनाया जाने लगा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News