कानपुर की पल्लवी सिंह के सिर सजा मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022 का ताज, बोलीं- ''महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में करना चाहती हूं काम''

7/8/2022 4:08:17 PM

मुंबई. कानपुर की पल्लवी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022 का खिताब जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। विश्व स्तरीय मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट जीतकर पल्लवी सिंह ने साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। यह समारोह साउथ कोरिया के योसु शहर में 22 से 30 जून को आयोजित किया गया।  

PunjabKesari
साऊथ कोरिया में आयोजित इस मिसेज यूनिवर्स कांटेस्ट में 110 देशों ने भागीदारी की थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने आई प्रतियोगिओं के बीच अपने अलौकिक सौंदर्य के दम पर पल्लवी सिंह ने जीत हासिल की। कानपुर में जन्मी पल्लवी सिंह ने 2020 में जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी है। पल्लवी ने 2021 में मिसेज इंडिया – शी इज इंडिया संस्था के जरिए आयोजित एशिया स्तर की प्रतियोगिता में मिसेज इंडो-एशिया यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था।

PunjabKesari
पल्लवी सिंह अपनी इस जीत का श्रेय अपनी मां गीता सिंह को देती हैं। पल्लवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी मां के द्वारा दिए गए मूल्यों को समाज के सामने रखना चाहती हूं। पल्लवी ने अपने इस खिताब को देश की महिलाओं को समर्पित किया और कहा कि मैं अपनी जीत के जरिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जागरूकता लाना चाहती हूं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News