पल्लवी डे की आत्महत्या मामले में लिव इन पार्टनर साग्निक गिरफ्तार, फ्लैट में फंदे से लटका मिला था एक्ट्रेस का शव

5/18/2022 10:43:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बंगाली एक्ट्रेस की पल्लवी डे की आत्महत्या की खबर ने रविवार को फैंस को बड़ा झटका दिया। 20 साल की एक्ट्रेस ने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कमरे में उनका फंदे से लटकता हुआ शव मिला, जिसकी खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। पल्लवी के सुसाइड का आरोप उनके लिव इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती पर लगाया जा रहा था। हालांकि, इस मामले में पूछताछ के बाद अब पुलिस ने साग्निक को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

 

रविवार से ही पुलिस आरोपी से कई बार पूछताछ कर रही थी। आखिरकार मंगलवार शाम पुलिस ने साग्निक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह पल्लवी की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिवार की ओर से पल्लवी के लिव इन पार्टनर रहे साग्निक के खिलाफ एक्ट्रेस से आर्थिक धोखाधड़ी, हत्या व अत्याचार की शिकायत दर्ज कराई थी। 


पुलिस को जांच में पता चला कि साग्निक ने न्यूटाउन में 80 लाख रुपये में एक फ्लैट अपने व अपने पिता के नाम पर खरीदा था। इसके लिए 57 लाख रुपये पल्लवी के बैंक खाते से साग्निक के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इससे जुड़ा पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगा है। यह भी पता चला है कि आरोपी को हाल में पल्लवी ने 22 लाख रुपये की कार भी गिफ्ट की थी।

 

वहीं, साग्निक के मुताबिक, एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थी। साग्निक ने दावा किया कि लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। हालांकि परिवार ने इन बातों से इनकार कर दिया है। परिवार ने आरोप लगाया कि साग्निक पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात छिपाकर रखी थी। उसके कई महिलाओं के साथ संबंध भी थे। जब पल्लवी को इस बात का पता चला तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और यह कदम उठा लिया। परिवार ने दावा किया कि साग्निक की नजर पल्लवी के पैसों पर थी। दोनों की 15 लाख की ज्वाइंट एफडी के बारे में भी पता चला है। फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस और साग्निक के फोन को कब्जे में लेकर मौत की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News