29 की उम्र में पाकिस्तानी सेलिब्रिटी का निधन, अलविदा कहने से पहले लिखा था आखिरी पोस्ट

1/27/2019 1:37:07 PM

मुंबई: पाकिस्तानी सेलिब्रिटी और अमेरिकन शेफ फातिमा अली का महज 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। जानकारी के मुताबिक फातिमा अली को कीमोथेरेपी से शुरुआती दौर में फायदा हुआ था लेकिन सितंबर में दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ।

PunjabKesari, फातिमा अली इमेज, फातिमा अली फोटो, फातिमा अली पिक्चर

फातिला अली के निधन की जानकारी शो में उनके को-कंटेस्टेंट रहे ब्रूस कालमन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।  ब्रूस कालमन ने लिखा-भारी मन से फातिमा अली को आज अलविदा कह रहा हूं।

PunjabKesari, फातिमा अली इमेज, फातिमा अली फोटो, फातिमा अली पिक्चर

दुनिया से अलविदा कहने से पहले फातिमा अली ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए आखिरी पोस्ट भी लिखा था। मुझे पता है कि मुझे कुछ लिखे हुए काफी वक्त बीत चुका है और इसके पीछे की वजह भी आप सबको पता है। मैं बीमार हूं..और बीमार होती जा रही हूं।

PunjabKesari, फातिमा अली इमेज, फातिमा अली फोटो, फातिमा अली पिक्चर

इस वक्त मुझे आप सब की दुआओं की जरूरत है। मुझे उम्मीद है...क्योंकि एक इच्छा दूसरे पर बहुत अधिक जिम्मेदारी डाल देती है। अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो आप मुझे माफ कर देंगे। आपने मुझे जो खुशी दी है उसके लिए मैं आप सबको शुक्रिया कहना चाहती हूं। मैं आप सब को अपडेट करने की कोशिश करूंगी।

PunjabKesari, फातिमा अली इमेज, फातिमा अली फोटो, फातिमा अली पिक्चर

बता दें कि फातिमा ने 'टॉप शेफ' रियलिटी शो में 'फैन फेवरेट' का टाइटल जीता था। वह साल 2017 में यूएस टेलीविजन सीरीज टॉप शेफ में आई थीं।

PunjabKesari, फातिमा अली इमेज, फातिमा अली फोटो, फातिमा अली पिक्चर

इस शो के बाद ही फातिमा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। इलाज के दौरान फातिमा अली ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें वह काफी बीमार नजर आ रही थीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News