Video: मीका सिंह ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे, पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने पर हुए थे ट्रोल

8/16/2019 11:51:53 AM

मुंबई: सिंगर मीका सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भी पाकिस्तान में जाकर शो किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई संस्थानों ने बैन कर दिया था। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी मीका सिंह को काफी कड़वी बातें सुननी पड़ीं थी। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था हालांकि इस मामले में मीका सिंह ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी बीच मीका ने भारत के लिए अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए एक तरीका निकाल ही लिया है। दरअसल, मीका का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लौट के मीका सिंह घर को आए ,, आते ही कहा भारत माता की जय #mikasingh #mikasinghpakistan #controversy #waghaborder

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on Aug 15, 2019 at 10:57am PDT

इस वीडियो में वो जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते दिख रहे हैं। वहीं उनके सामने काफी भीड़ भी नजर आ रही है। इस भीड़ के सामने मीका सिंह 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिख रहे हैं। भीड़ भी उनके साथ दोहरा रही है। नीका ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'भारत माता की जय, इतने प्यार भरे स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद।

PunjabKesari,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर,

फिर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वो किसी भी त्योहार को मना नहीं पाते क्योंकि वो हमारी जिंदगियों को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। जय हिंद..।' मीका सिंह के इस वीडियो से साफ जाहिर है कि वो पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देकर ट्रोल होने के बाद भारत के लिए अपनी देशभक्ति साबित करना चाहते हैं। इस वीडियो पर उन्हें काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई पाकिस्तानी नागरिकों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं हालांकि अब देखना होगा पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने वाले विवाद पर मीका सिंह कब खुलकर बात करते हैं।

PunjabKesari,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर,

ये है विवाद 

मीका सिंह ने 8 अगस्त की रात करांची के एक महलनुमा बंगले में परफॉर्म किया था। इसका वीडियो सोशल साइट पर काफी वयारल हुआ था। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य शामिल थे। इस जश्न का आयोजन पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाने वाले अदनान असद ने किया था।

PunjabKesari,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर,

जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News