सीरियल ''पहरेदार पिया की'' पर उठी बैन की मांग, हनीमून सिक्वेंस को दिखाना बताया गलत

8/12/2017 10:44:39 AM

मुंबई: सोनी चैनल पर शुरू हुआ सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ फिर से सुर्खियों में हैं। इस  सीरियल की कहानी अब तक सबसे अलग होने के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें 9 साल का एक लड़का एक 18 साल की लड़की से शादी कर लेता है। जब से हनीमून के सिक्वेंस को दिखाने की चर्चा ‘पहरेदार पिया की’ में है, तब से लोगों में गुस्सा और ज्यादा भड़क रहा हैं।

अभी हाल में ही ‘पहरेदार पिया की’ पर बैन लगाने के लिए एक ऑनलाइन पेटीशन फाइल की गई। पेटीशन मानसी जैन नाम की एक महिला के जरिए फाइल की गई हैं और इसमें शो को अप्रिय और पथभ्रष्ट बताया गया है। साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि इस शो का प्रभाव दर्शकों के मन में हमेशा के लिए जगह बना लेगा और हम नहीं चाहते हमारे बच्चें इस प्रकार के शो से प्रभावित हों।

PunjabKesari

इस ऑनलाइन पेटीशन में सूचना एंव प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को एड्रेस करते हुए लिखा गया है और इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों का सपोर्ट मिल चुका है।

वहीं ‘पहरेदार पिया की’ के एक्टर सुयश राय का कहना है कि इन लोगों को यह पेटीशन शुरू किए अभी कितना समय हुआ ही है। उन्होंने कहा, “बताइए, हम लोगों ने सुहागरात में सैक्स करते तो दिखा नहीं दिया जो इतना शोरगुल मचा हुआ है और यहां हनीमून का कोई सिक्वेंस नहीं है। यह विरोध सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित हैं, जो हमारे शो को बन्द कराने के लिए है। यह सिर्फ एक मनोरंजक शो नहीं हैं इसके चलते बहुत से लोगों का जीवनयापन भी होता है।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News