'साल गुजरता, वक्त गुजरता..लेकिन आभार हमेशा साथ रहता..बर्थडे पर अक्षय ने खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया अदा

9/10/2022 11:53:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को पूरे 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फैंस और करीबियों ने एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए खूब बधाइयां दी, जिससे एक्टर का दिल खुशी से भर गया और उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा भी किया।

 

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह घास के पास दीवार के सहारे बैठे नजर आ रहे हैं। दीवार पर लिखा है, 'एक चीज जिसे आप रीसाइकल नहीं कर सकते वो समय है।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'साल गुजरता है, वक्त गुजरता है। एक चीज है, जो हमेशा साथ रहती है वो है आभार जो मैं हमेशा अपने जन्मदिन पर महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।' अक्षय कुमार के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


काम की बात करें तो हाल ही में एक्टर को फिल्म 'कठपुतली' में देखा गया, जो ओटीटी पर रिलीज की गई है। इससे पहले वो 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News