दिवंगत NTR रामा राव की सबसे छोटी बेटी ने मौत को लगाया गले, पंखे से लटकी मिली उमा माहेश्वरी की लाश

8/2/2022 7:56:53 AM


मुंबई: बी-टाउन से इन दिनों एक के बाद एक दिल तोड़ देने वाली खबरें आ रही हैं। बीते दिनों ही एक्टर रसिक दवे के निधन की खबर आई थी। वहीं अब एक बार फिर मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है। खबर है कि दिवंगत एक्टर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके नंदमुरी तारक रामा राव (एनटी रामा राव) की बेटी उमा माहेश्वरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कहा जा रहा है कि 52 साल की उमा  माहेश्वरी ने आत्महत्या की है। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उनके घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ओस्मामनिया हॉस्पिटल भेज दिया है।

PunjabKesari

उमा की बेटी ने बताया दोपहर को क्या हुआ

उमा माहेश्वरी की एक बेटी है जिसका नाम दीक्षिता है। दीक्षिता के मुताबिक, उनकी मां दोपहर 12 बजे अपने कमरे में गईं और फिर काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। करीब ढाई बजे दोपहर को दीक्षिता ने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया। पुलिस फॉरन जुबली हिल्स में उनके घर पहुंची। उन्होंने देखा कि उमा सीलिंग फैन से अपने कमरे में लटकी हुई हैं। बताया गया है कि जब यह घटना हुई तो घर में चार लोग मौजूद थे।इस दुखद खबर को सुनते ही एन. चंद्रबाबू नायडू, नंदमुरी कल्याण राम उमा माहेश्वरी के घर पहुंचे। 

 

PunjabKesari

डिप्रेशन से जूझ रहीं थीं उमा  


जांच में पुलिस को पता लगा है कि उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड किया है जिसकी वजह हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं थीं। भले ही आत्महत्या के पीछे की वजह की ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस अनुमान लगा रही है कि वजह हेल्थ से जुड़ी है। पुलिस ने कहा है कि उनकी मेडिकल कंडीशन उनके सुसाइड की वजह हो सकती है। जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में यह केस कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर, 1973 की धारा 174 की धारा के तहत दर्ज रजिस्टर किया गया है।

पहले पति का अफेयर था, टॉर्चर भी करता था

उमा माहेश्वरी का जीवन कष्टकारी रहा। उन्होंने पहले नरेंद्र राजन से शादी की थी लेकिन उस वक्त उसका किसी और लड़की से अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं वह उमा से मारपीट भी करता था। NTR को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने नरेंद्र को चेतावनी भी दी लेकिन फिर भी उसका व्यवहार नहीं बदला।इसके बाद NTR ने उमा को नरेंद्र से तलाक दिलवाया और उनकी दूसरी शादी कृष्णा जिले के कंठमनेनी श्रीनिवास प्रसाद से कर दी।

उमा एनटी रामा राव के 12 बच्चों में से सबसे छोटी थीं। उमा को दो बेटियां हैं। 8 भाईयों के अलावा 4 बहनों में उमा सबसे छोटी थीं। हाल ही में उमा की बेटी की शादी हुई है जिसमें उनके परिवार के सभी लोग इकट्ठे हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News