नेहा कक्कड़ से पहले ये सेलेब्स दे चुके हैं खुद से छोटे उम्र के पार्टनर को दिल, चर्चा में रहीं थी इनक

10/24/2020 3:15:37 PM

मुंबई: अक्सर यह कहा जाता है प्यार करने वाले उम्र नहीं देखते। खासकर जब सेलिब्रिटी जोड़ियों की बात आती है तो उम्र के कम ही मायने देखने को मिलते हैं।स्टार्स हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं।  उनके एक-एक काम पर फैंस की नजर रहती हैं और इसमें शादी तो बेहद अहम है। हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नेहा 24 अक्तूबर को रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाएंगी।  शादी करने वाली यह जोड़ी कई कारणों से चर्चा में है। नेहा और रोहन की उम्र इसका सबसे बड़ा कारण हैं।

PunjabKesari

 

नेहा जहां 32 साल की हैं, वहीं रोहनप्रीत 25 साल के हैं। 7 साल की उम्र के फासले की फैंस के बीच भी काफी चर्चा है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर ध्यान न देते हुए जोड़ी एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधने जा रही है। लेकिन नेहा और रोहनप्रीत एकमात्र ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिनके बीच उम्र का एक बड़ा फासला है। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से लेकर अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन सहित कई स्टार्स हैं जो इसी वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 

PunjabKesari

 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर संग शादी रचाई थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है - प्रियंका 38 साल की हैं जबकि निक 28 साल के हैं। हालांकि, यह जोड़ी कभी भी अपने उम्र के अंतर के बारे में कतराई नहीं और इसे पूरी तरह बिना कोई परेशानी स्वीकार किया।

PunjabKesari

 

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत 

जब शाहिद 2015 में मीरा के साथ शादी के बंधन में बंधे, तो फैंस एक खूबसूरत शादी का गवाह बने थे। दोनों के बीच उम्र में 14 साल के अंतर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। दोनों एक साथ दो बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं, जिनके नाम- मीशा और ज़ैन हैं।

PunjabKesari


 मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर के बीच 26 साल का फर्क है। अक्सर दोनों की उम्र के बीच का मजाक उड़ाया जाता है लेकिन कपल इसकी चिंता किए बगैर अपनी लाइफ एंजाॅय करता है।  

PunjabKesari

 

करीना कपूर खान और सैफ अली खान


बॉलीवुड की फेमस जोड़ी करीना और सैफ एक दूसरे का साथ निभाने और रिश्ते को लगातार नया मुकाम देने में कभी असफल नहीं हुए। कपल की शादी को 8 साल हो चुके हैं, दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। तैमूर के बाद दोनों एक और बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

प्रीति जिंटा-Gene Goodenough 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिका के शख्स  Gene Goodenough से शादी रचाई थी। प्रीति जिंटा से उनके पति 10 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में ही हुई पहले तो दोस्ती थी फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News