नोरा फतेही का अगला अंतर्राष्ट्रीय सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' हुआ रिलीज़!

6/9/2022 1:13:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आप सभी नोरा फतेही के डर्टी लिटिल सीक्रेट को जानना चाहते होंगे, और अब ज़्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं क्योंकि उनका इंटरनेशनल सिंगल अब रिलीज हो चुका है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो यूके के कलाकार जैक नाईट नजर आएंगे, और इस गाने को नोरा ने स्वरबद्ध, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो  ग्राउंड ब्रेकिंग साउंड्स, अत्याधुनिक दृश्यों और ब्रेक थ्रू कोरियोग्राफी के साथ वैश्विक पॉप संस्कृति से प्रेरित है।

PunjabKesari

 

सही मायने में नोरा फतेही एक गेम-चेंजर हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट बिजनेस को फिर से परिभाषित किया है और उन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनका एक और प्रयास है जो उनकी आधुनिक आउट-ऑफ-द-बॉक्स और एजी सेंसिबिल्टी को दर्शाते हुए ठीक यही करता है।

 

 

इस ट्रैक में इंटरनेशनल आर्टिस्ट की वर्सेटिलिटी लुक पर फोकस किया गया है, जिनमें से सभी अवंत-गार्डे और रेवोल्यूशनरी हैं। वैसे नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है और 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' बाकी सबसे हटके है और इसका विजुअल बहुत ही दमदार है।

 

PunjabKesari

 

इस गाने के बारे में बात करते हुए, नोरा फतेही कहती हैं, “एक कलाकार के रूप में, मैं लगातार एनवेलप को पुश करती हुं और अपने लिए बार रेज करती हूं। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और एक ऐसा ट्रैक है जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह फियरी, फियर्स, बॉल्सी और एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से एक दर्शक के रूप में इससे जुड़ी हूं। ”

PunjabKesari

 

नोरा फतेही का 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' फीट जैच नाइट अब नोरा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News