धोनी के खिलाफ मैदान में उतरे निक जोनस, प्रियंका ने किया चियर

10/1/2018 5:26:07 PM

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं हाल ही में उनके मंगेतर निक जोनस अपने ब‍िजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। बीते दिन निक को फुटबॉल खेलते हुए देखा गया।

PunjabKesari

 

बांद्रा के St. Andrew's School के पास एक ग्राउंड में निक फुटबॉल मैच खेलते दिखे।इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त के साथ बैठकर मैच देख रही थीं। निक और ईशान खट्टर एक टीम में थे जबकि धोनी अपोजिट टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए।

PunjabKesari

 

निक के साथ ईशान,आदित्य रॉय कपूर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फुटबॉल मैच खेलते कैमरे में कैद हुए। इस दौरान सब काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। मैच की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

इससे पहले निक प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे। बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी।

PunjabKesari

इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की तस्वीरें शामिल थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

View this post on Instagram

Bae in Bombae!! 😍 #friends #mumbai #football @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News