Video: समंदर में गिरते-गिरते बचीं प्रियंका, पति निक ने कुछ ऐसे संभाला

6/28/2019 10:40:48 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए पूरा परिवार 4-5 दिनों से पेरिस में मौजूद हैं। हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक हादसे का शिकार होते हुए बचीं। प्रियंका अपने परिवार के साथ यॉट राइड का लुफ्त उठा रहीं थीं, लेकिन इस दौरान वो हादसे में बाल-बाल बच गईं। अगर निक जोनस वहां न होते तो शायद प्रियंका को काफी चोट लग सकती थी और वह पानी में गिर सकती थी। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि पीसी पति निक के साथ यॉट में एंजॉय कर रही थी, इसी समय यॉट जोर से हिली और प्रियंका का बैलेंस बिगड़ गया। मगर समय रहते ही निक ने उन्हें पकड़ लिया। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

PunjabKesari


अगर निक ने प्रियंका पर उस समय ध्यान नहीं दिया होता तो शायद उन्हें चोट लग सकती थी। वीडियो में आगे दिख रहा है कि हादसा होने के बाद दोनों हंसने लगते हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग अचनाक प्रियंका-निक की तरफ देखने लगते हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️❤️ . . . . . . . . #priyankachopra #nickjonas #prick #love #bollywood #hollywood #quantico #baywatch #newyork #nyc #la #losangeles #makeup #hair #eyes #joejonas #sophieturner #jonasbrothers #pcatcannes. #cannes2019 #cannesfilmfestival2019 #cannes #metgala #chasinghappiness #themetgala2019 @priyankachopra @nickjonas @sophiet @joejonas

A post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on Jun 27, 2019 at 4:36am PDT

 

 

बता दें कि यह वीडियो पेरिस का है, जहां दोनों एक यॉट राइड एंजॉय कर रहे थे। पेरिस के बाद वे साउथ फ्रांस को रवाना होंगे, जहां जो जोनस और सोफी की शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News