प्रियंका ने किए निक के 7 खून माफ, हो रही है दोनों की सगाई

8/17/2018 11:01:13 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन इनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म "भारत" से बैकआउट कर लिया। जिसके पीछे निक के साथ शादी वजह बताई जा रही है। वैसे अक्सर हम आपको प्रियंका के लुक उनके रिलेशन से जुड़ी बातों को शेयर करते हैं लेकिन आज हम आपको "देसी गर्ल" प्रियंका नहीं बल्कि "विदेसी बाबू" निक के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे। चलिए, इस गैलरी के जरिए जानते हैं कौन है निक जोनस, जिन पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का दिल फिदा हो गया है...

PunjabKesari


प्रारम्भिक जीवन 

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में अमेरिका के डलास, टैक्सस में हुआ है। उनके माता-पिता डिनाइस मिलर और पॉल केविन जोनस मशहूर सिंगर हैं। निक के तीन और भाई हैं। निक के जन्म के बाद पूरा परिवार न्यू जर्सी शिफ्ट हो गया, जहां महज 7 साल की उम्र से ही निक ने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। आज की डेट में निक जोनस पूरे 25 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

 

PunjabKesari

 

इन पॉपुलर फिल्मों में कर चुके हैं काम


निक फेमस अमेरिकी सिंगर होने के साथ-साथ एक बिंदास एक्टर भी हैं। 3डी कॉन्सर्ट एक्स्पीरियंस से उन्हें पहली सफलता हासिल हुई, जो उस साल की छठी सबसे हिट कॉन्सर्ट फिल्म साबित हुई। मगर अपने चौथे ऐल्बम लाइन्स, वाइन्स ऐंड ट्राइंग टाइम्स के बाद जोनस ब्रदर्स अलग हो गए और निक ने अपना अलग ग्रुप निक जोनस एंड द एडमिनिस्ट्रेशन बना लिया। मगर शुरुआत में उन्हें फ्लॉप का सामना करना पड़ा और जिसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों का रुख किया और 'कैंप रॉक 2: द फाइनल जाम', 'मि. सनशाइन' और 'लास्ट मैन स्टैंडिंग' जैसी फिल्मों में वह नजर आए।

 

PunjabKesari


इस शो से मिली पहचान


निक का पहला सोलो एल्बम 2007 में आया, जिसकी 2 मिलियन कॉपियां बिकने के साथ ही इसे बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह हासिल हुई। मगर खास पहचान जोनस भाईयों को हनाह मोंटाना शो में आने के बाद हासिल हुई। जिसके बाद उन्हें डेमी लोवाटो के साथ 'कैंप रॉक' में भी एक्टिंग करने का मौका मिला।

 

PunjabKesari


प्रियंका के अलावा इनके साथ रहा अफेयर 

 

अगर निक के अब तक हुए अफेयर्स की बात करें तो उनका नाम माइली सायरस, सेलेना गोमेज जैसी फेमस सिंगर्स के साथ जुड़ चुका है। प्रियंका के अलावा निक की 7 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं जिनके साथ उनका रिलेशन महज 1 साल तक टिक पाया।

 

PunjabKesari


1. निक सबसे पहले मिले क्रूज मिली साइरस के साथ रिलेशन में थे तब उनकी उम्र महज 13 साल थी। निक की मिली के साथ मुलाकात 2006 में डिज्नी चैरिटी इवेंट में हुई थी। इन दोनों का रिलेशन 1 साल तक ही चला 2007 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

 

PunjabKesari


2. मिली के बाद निक की लाइफ में सेलेना गोमज़ की एंट्री हुई। 2007 में दोनों का रिलेशन शुरु हुआ, तब निक की उम्र 15 साल थी। इनका रिलेशन भी एक साल चला और 2009 में इनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते थे और 2010 में दोनों ने फिर पैचअप कर लिया। इनके बाद फिर से निक और सेलेना के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। 

 

PunjabKesari


3. सेलेना के बाद निक की जिंदगी में लिली कॉलिन्स की एंट्री हुई। बताया जाता है कि लिली की वजह से सेलेना और निक के बीच ब्रेकअप हुआ था। लेकिन वहीं निक ने ट्वीट कर कहा था कि वह लिली के साथ कभी रिलेशन में थे ही नहीं। 

 

PunjabKesari


4. लिली के बाद निक ने एक्ट्रेस और सिंगर डेल्टा गुड्रम के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी। 2012 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई वहीं 1 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

PunjabKesari


5. हॉलीवुड रिएलिटी टीवी स्टार किम कारदा‌र्शियान की बहन केंडल जेन्नर के साथ भी निक अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वहीं केंडल के साथ भी इनका रिलेशन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और 1 साल बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। 

 

PunjabKesari

 

6. केंडल के बाद निक का रिश्ता मिस यूनिवर्स अफ्रीकी मॉडल ओलिविया कल्पो के साथ जुड़ा। वहीं ओलिविया एेसी पहली स्टार थीं जिनका निक के साथ 2 साल तक रिलेशन रहा। 

 

PunjabKesari


7. ओलिविया के बाद निक की लाइफ में मॉडल विक्टोरिया सिक्रेट ने एंट्री ली। इनका रिश्ता भी 1 साल टिका और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

वहीं अब 2018 में निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होती है। अब देखना है कि दोनों का रिश्ता कितनी देर तक चल पाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News