अवॉर्ड नाइट में पत्नी प्रियंका संग निक ने लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें

2/11/2019 6:08:43 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन वह अपने लुक से सबको इंप्रेस कर रही हैं। इसी बीच निकयंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, दोनों ग्रैमी अवॉर्ड 2019 को अटेंड करने पहुंची थे।

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

इन तस्वीरों में प्रियंका ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, निक ब्लैक कोट-पैंट पहने हुए हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

सोशल मीडिया पर पति पत्नी के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका निक के साथ ताल से ताल मिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में निक हाथ में चाकू पकड़े हुए केक पर अटैक करते हुए दिख रहे हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक संग शादी रचाई थी। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। शादी के बाद प्रियंका काफी एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। वहीं, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक' को लेकर भी चर्चा में हैं।  

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर, निक जोनस इमेज, निक जोनस फोटो, निक जोनस पिक्चर

फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज होने के बाद प्रियंका 'स्काई इज पिंक' में एहम किरदार के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तरऔर जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News