New York Attack : ट्रक लोगों को कुचल रहा था, तो पांच घर की दूरी पर थीं प्रियंका चोपड़ा

11/1/2017 12:16:49 PM

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी। न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और क्राइम थ्रिलर ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग की वजह से न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।   उन्होंने ट्वीट कर बताया है, यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। मैं काम से कार में लौट रही थी, उदासी फैलाने वाले सायरंस की आवाज इस बात का एहसास कराती है कि दुनिया की क्या हालत हो चुकी है...शांति...
 
PunjabKesari


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना पर शोक भी जताया था। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया थाः एनवायसी...हमेशा की तरह जिंदादिल...आई लव यू...इस त्रासदी के शिकार परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
 
 PRIYANKA ✔@priyankachopra
Nyc.. As resilient as ever. I❤️u. My condolences to everyone affected by this tragedy.


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News