मांग में सिंदूर..हाथों में गुलाबी चूड़ा..रैंप पर छाया नई नवेली दुल्हन परिणीति का सुरूर, साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखीं 'मिसेज चड्ढा'

10/14/2023 3:12:23 PM

मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने एक से बढ़कर एक लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। वहीं एक बार फिर 'मिसेज चड्ढा' ने अपनी तस्वीरों से लोगों का चैन चुरा लिया है। मौका था लैक्मे फैशन वीक का जहां परिणीति शो स्टोपर बनीं। लैक्मे फैशन वीक में  जैसे ही परिणीति रैंप पर उतरीं लोगों की निगाहें उन्हीं पर जा टिक गईं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

PunjabKesari

शादी के बाद ये पहला मौका था जब परिणीति किसी फैशन शो में नजर आईं और अपनी अंदाओं से उन्होंने दिल चुरा लिया। रैंप वाॅक के लिए परिणीति ने साड़ी लुक को चुना।

PunjabKesari

ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ परिणीति ने मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया था जिसपर केप लगी थी। परिणीति ने  मिनिमल मेकअप,लिपस्टिक,पिंक बल्श से अपने लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

मांग में सिंदूर, हाथों में पिंक चूड़ा उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो परिणीति  ने चमचमाता हार और ईयरिंग्स कैरी किए थे। इस दौरान परिणीति के हाथों में इंगेजमेंट रिंग भी दिखी जिसे उन्होंने फ्लॉन्ट करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। दुल्हन वाला ग्लो परिणीति के चेहरे पर अभी भी बरकरार है। यहां उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

PunjabKesari

 रैंप वॉक पर परिणीति का ऐसा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा ने पॉलीटिशियन राघव चड्ढा को अपना हमसफर चुना है. मई महीने में शादी के बाद दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। बेहद ही करीबी रिश्तेदारों के बीच ये शादी उदयपुर के रॉयल पैलेस होटल लीला पैलेस में हुई जिसके चर्चे खूब हुए. इस शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया गया।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News