बेटी संग ''बालिका वधू'' की ''गहना बींदणी'' का फोटोशूट, बाहों में कैद सकून से सोती लाडली पर खूब प्यार बरसाती दिखीं नेहा मर्दा

10/9/2023 4:12:30 PM

मुंबई: 'बालिका वधू' की  'गहना बींदणी' यानि एक्ट्रेस नेहा मर्दा इसी साल एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। नेहा ने अपनी लाडली का नाम अनाया रखा है। शादी के 11 साल बाद एक बेटी की मां बन एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। वह अक्सर अपनी लाडो रानी संग प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अनन्या संग बहुत प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब अनन्या 3 महीने की थी।

PunjabKesari

शेयर की इन तस्वीरों में नेहा ब्राउन कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। वहीं उनकी लाडली भी मम्मी संग मैचिंग किए नजर आईं। अनन्या ने ब्राउन कपड़ा लपेट रखा है।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में नेहा बाहों में कैद बेटी अनाया के माथे को चूम रही हैं। वहीं दूसरी तरफ में अनाया मां की गोद में सकून से सोई नजर आ रही हैं।

 

PunjabKesari

आखिरी तस्वीर में नेहा अपनी लाडो रानी को प्यार से निहार रही हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा- जब वह 3 महीने की थी ❤️🍼। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

 

 

नेहा ने  2012 में आयुष्मान से शादी रचाई थी। वहीं शादी के 11 साल बाद 7 अप्रैल 2023 को नेहा के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)


 काम की बात करें तो वह  बालिका वधु, डोली अरमानों की और क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी जैसे शो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 8,फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 में भी काम कर किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News