Unseen Picture: रेड साड़ी..हरी चूड़ियां..बालों में गजरा..बेहद ही सिंपल दुल्हन बनीं थी नीना गुप्ता,हाथ में छाता थामें दिखीं थी मसाबा

1/16/2024 6:15:04 PM

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वुमेन इंपावरमेंट की मिसाल हैं। ये अपनी खूबसूरती और टैलेंट के अलावा अपनी हिम्मत और ऑफ स्क्रीन लाइफ से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाज शादी रचाई। इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। नीना गुप्ता को अपना सच्चा प्यार 49 साल की उम्र में मिला। नीना गुप्ता ने 49 की उम्र में 2008 में विवेक मेहरा से शादी की रचाई थी। वहीं अब नीना ने अपनी शादी की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में हैं।

PunjabKesari

फिल्मी दुनिया में तो नीना को दुल्हन बने हमने कई बार देखा लेकिन रियल लाइफ में वह कैसे तैयार हुईं थी इसका खुलासा इस अनसीन तस्वीर में हुआ। सामने आई तस्वीर में नीना रेड साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। हरी चूड़ियां, नेकलेस, ईयरिंग्स दुल्हन बनीं नीना के लुक को परफेक्ट बना रहे थे। बालों में लगा गजरा, मिनिमल मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। शादी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा भी शामिल हुई थीं। तस्वीर में मसाबा ब्लू सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथों में छाता थाम रखा था। 

PunjabKesari

 

बता दें कि नूूीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पहली मुलाकात विवेक मेहरा से साल 2002 में फ्लाइट में हुई थी। विवेक मेहरा दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट की नौकरी करते थे। दोनों की कुछ समय के बाद अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था जिसके बाद खबरों की माने तो साल 2008 में दूसरी शादी रचाई थी।

 

काम की बात करें तो नीना गुप्ता जल्द ही 'पंचायत 3' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज के दोनों सीजन हिट रहे। दोनों सीजन में नीना ने गांव की प्रधान मंजू देवी का रोल निभाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News