नयनतारा ने मंगेतर के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्ट्रेस को प्यार से गले लगाते नजर आए विग्नेश शिवन
11/18/2021 3:34:11 PM
मुंबई. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे मंगेतर और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ मनाया है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में नयनतारा येलो टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नयनतारा मंगेतर विग्नेश शिवन के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रहे हैं। विग्नेश ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। विग्नेश नयनतारा को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
Birthday Bash 🌟🎉 #VikkyNayan pic.twitter.com/UtTqX6bJtx
— Nayanthara✨ (@NayantharaU) November 17, 2021
वहीं विग्नेश ने नयनतारा के बर्थडे पर अपनी फिल्म का काथुवाकुल रेंदु काधल का नया पोस्टर भी जारी कर दिया। विग्नेश ने लिखा- जन्मदिन मुबारक को कनमनी, थांगमेय और मेरी एल्लामेय्य। भगवान तुम्हें उतना ही प्यारा और खूबसूरत बनाए रहे जितनी तुम हो।
बता दें फिल्म नानुम राउडीधान के दौरान नयनतारा और विग्नेश को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अब दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सगाई करने की बात काफी समय तक छिपा कर रखी थी और फिर सोशल मीडिया पर इसे आधिकारिक रूप से बताया था।
LadySuperstar Birthday Celebration with Crackers 💥💥🔥🔥#HBDLadySuperstarNayanthara #Nayanthara pic.twitter.com/UQGcjzEZyr
— Karthik (@kalonkarthik) November 17, 2021