Video:पति वरुण के गाल पर Kiss कर पेट डॉग को चिढ़ाती दिखीं नतााशा दलाल, देखने ही लायक हैं जॉय के एक्सप्रेशन

4/8/2022 11:00:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  अपने प्यारे दोस्त (डॉगी) जॉय की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिससे पता चलता है कि वह जॉय से बहुत प्यार करते हैं। खैर, वरुण की पत्नी नताशा दलाल लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन ऐसा ज्यादा लंबे समय तक नहीं हो पाता। उनके पति वरुण अक्सर उनके साथ तस्वीरें-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने डॉगी और पत्नी संग एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि जॉय किस तरह वरुण को नताशा करते देख किस से परेशान हो जाता है। वरुण द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।
 

PunjabKesari

 

वीडियो की शुरुआत वरुण धवन के बिस्तर पर जॉय के साथ खेलने से होती है। फिर वरुण को जॉय और नताशा दलाल के बीच लेटे हुए देखा जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

जैसे ही नताशा अपने पति की गाल पर किस करती हैं तो इस दौरान उनके डॉगी के रिएक्शन देखने ही लायक होते हैं। जॉय भी जीभ से एक्टर को चूमता है। इसके बाद पूरे बेड पर घूमता नजर आता है।

PunjabKesari


 

 

वीडियो को अंत में एक्टर जॉय संग समंदर किनारे मस्ती करते नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, "तेरा जैसा यार कहां।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

पत्नी और जॉय संग शेयर किया गया वरुण का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसे अब तक 526,729 लाइक मिल चुके हैं।

 

 


वर्कफ्रंट पर, वरुण धवन जल्द ही फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। इसमें वह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास कियारा आडवाणी के साथ फिल्म जुग जुग जीयो भी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News