निकयांका के बच्चों का इस एक्ट्रेस को है इंतजार, ट्वीट करके बताई दिली तमन्ना

12/23/2018 5:23:35 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहीं थी। प्रियंका-निक की शादी के बाद से ही उनके होने वाले बच्चों की भी चर्चा करने लगी हैं। सिर्फ फैन्स ही नहीं, सिलेब्रिटीज भी दोनों के बच्चों के बारे में बाते कर रहे हैं।

 

नरगिस फाखरी प्रियंका और निक के बेबी को लेकर एक्साइटेड दिख रही हैं। नरगिस अभी से निक और प्रियंका के बेबी का इंतजार कर रही हैं। नरगिस ने प्रियंका का एक ट्वीट शेयर किया और लिखा, 'दोनों के बच्चे काफी सुंदर होंगे।' वहीं हाल ही में जब प्रियंका से बच्चे के प्लान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि अभी वे अपने हनीमून फेज को एंजॉय कर रहे हैं। बच्चे के बारे में वे बाद में सोचेंगे। 

PunjabKesari

 

होगा एक और रिसेप्शन

हाल ही में खबरें आ रही हैं कि दोनों प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News