शादी के 4 दिन पहले ही बिगड़ी नागा शौर्या की तबीयत, फिल्‍म के सेट पर अचानक हुए बेहोश

11/17/2022 12:24:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टॉलीवुड एक्टर नागा शौर्या पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह जल्द ही गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग सात फेरे लेने वाले हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। शादी के चार दिन पहले नागा शौर्या की तबीयत बिगड़ गई है। शूटिंग के वक्त वह अचानक बेहोश होकर सेट पर गिर गए और उन्हें आनन फानन में नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। नागा की तबीयत बिगड़ने से परिवार और फैंस चिंता में आ गए हैं।

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा शौर्या की तबीयत शूटिंग के वक्त अचानक खराब हो गई और वह सेट पर बेहोश हो गए। उन्हें हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि एक्टर हाई ग्रेड फीवर से जूझ रहे थे। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ती गई। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naga Shaurya (@nagashaurya_universe)

 
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर शादी से पहले नो वाटर डाइट फॉलो कर रहे थे। वह लिक्विड डाइट नहीं ले रहे थे और इसी वजह से शरीर में पानी की कमी हो गई और वह बेहोश हो गए। डॉक्टर्स की माने तो अब उन्हें लेकर कोई चिंता की बात नही हैं।

 

टॉलीवुड एक्टर नागा शौर्या गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी से 20 नवंबर 2022 को शादी रचाने जा रहे हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News