तलाक के 3साल बाद पहली बार एक्स वाइफ सामांथा के लिए बोले नागा चैतन्य, कही ऐसी बात

5/6/2023 10:54:26 AM

मुंबई। साउथ के पॉपुलर कपल नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का शादी के 6 साल बाद तलाक हो चुका है। दोनो के तलाक क भी 3 साल हो चुके हैं। दोनों ने अक्टूबर 2021 में पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया था। अब कानूनी रूप से तलाक होने के बाद नागा ने पहली बार एक्स वाइफ सामांथा के बारे में बात की है।

हाल ही एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने कहा कि “हम दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। नागा ये भी कहा कि, “हम दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और जब कोई थर्ड पर्सन हमारे आपसी मामले में 'अपमानजनक' बातें करता है तो उन्हें बुरा लगता है।”

नागा ने इंटरव्यू में बताया कि, वो अपनी जिंदगी में उस वक्त को बहुत अहमियत देते हैं जब उनकी शादी सामंथा से हुई थी। उन्होंने कहा कि सामंथा के बारे में कहने के लिए उनके पास सभी अच्छी चीजें हैं लेकिन चीजें तभी 'अजीब' होती हैं जब उनके आसपास 'अटकलें' होती हैं। नागा ने कहा कि तलाक के बाद लोगों ने उनके बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिशे की थीं।

साउथ स्टार नागा ने बताया, “सामांथा एक प्यारी इंसान हैं और सभी खुशियों की हकदार हैं, यह तभी होता है जब मीडिया अनुमान लगाता है कि चीजें हमारे बीच अजीब हो जाती हैं। जनता की नज़र में, वह आपसी सम्मान छीन लिया जाता है, यही मुझे बुरा लगता है।"

नागा ने कहा कि जब उनके अतीत के लिए किसी तीसरे पक्ष को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें बुरा लगता है। “वे एक तीसरे पक्ष को लाते हैं, कोई ऐसा व्यक्ति जो मेरे अतीत से जुड़ा नहीं है, ताकि उसमें से सुर्खियां बनाई जा सकें। यह तीसरे पक्ष के लिए बहुत ही अपमानजनक है जिसे वो बिना वजह मेरे अतीत से जोड़ रहे हैं।”

PunjabKesari

दरअसल हाल में खबरे आई थीं कि समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद, नागा चैतन्य 'फर्जी' एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहें हैं। लंदन से दोनों की फोटोज भी वायरल हुई थी। हालांकि, फोटोज में शोभिता अपना चेहरा छिपाती दिखी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कपल ने अपनी डेटिंग कंफर्म नहीं की है।

वहीं सामंथा और नागा ने 2017 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए। सामांथा ने नागा पर चीट करने के आरोप लगाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News