छुट्टियां मनाने निकली थी 'तारक मेहता...' की बबीता, लेकिन इस कारण अधूरी रह गई ख्वाहिश

7/12/2019 1:30:54 AM

मुंबईः सब टीवी के जाने माने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी के किरदार से फेमस मुनमुन दत्ता इन दिनों ईस्ट अफ्रीका घूमने निकली थीं। जी हां, मुनमुन दत्ता हाल ही में अपने दोस्तों के साथ तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रेक करने पहुंची थीं। लेकिन इस ट्रिप में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया है कि मुनमुन दत्ता को वापस लौटना पड़ा और पहाड़ ट्रेक करने की उनकी ख्वाहिश भी पूरी नहीं हो पाईं। 
PunjabKesari
जी हां, मुनमुन दत्ता की ये हसरत उनकी तबीयत की वजह से पूरी नहीं हो सकी।
PunjabKesari
इस ट्रिप में उनकी तबीयत बीच में ही खराब हो गई। इसी वजह से रातों रात मुनमुन को घर वापस लौटना पड़ा है। मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है।
PunjabKesari
मुनमुन दत्ता ने बताया कि जब उन्होंने पहाड़ पर चढ़ाई शुरू की थी तो लग रहा था कि वो ग्रुप की सबसे दमदार शख्स हैं। मुनमुन ने ट्रिप पर ढेर सारी चीजें कीं लेकिन उन्हें चढ़ाई के दो दिन बाद ही उन्हें लौटना पड़ा। मुनमुन दत्ता को लगातार क्लौस्टफोबिया महसूस होने लगा।
PunjabKesari
उन्हें रात में ऐसा महसूस हुआ और पैनिक अटैक भी आ गया। यही नहीं, पहाड़ का अंधेरा देखकर मुनमुन घबराने लगीं और बेहोश भी हो गई थीं। इसी के बाद मुनमुन ने पहाड़ पर चढ़ाई करने की बजाय टीम से मदद लेकर नीचे जाने की बात कही। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News