दूसरी बार दूल्हा बने सचिन श्रॉफ, वेडिंग अटैंड करने पहुंची शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी फैमिली

2/26/2023 2:24:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। साल 2023 की शुरुआत के बाद अब तक कई स्टार्स अपने जीवन साथी संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी कड़ी में अब टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए है। एक्टर ने बीते शनिवार चांदनी कोठी संग धूमधाम से शादी रचाई, जहां तारक मेहता.. के सेट से उनके कई साथी शामिल हुए। शादी में पहुंचे स्टार्स की तस्वींरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सचिन की दुल्हन चांदनी ने शादी में ब्लू कलर के लंहगे के साथ ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं सचिन भी ऑरंज कलर की शेरवानी में खूब जच रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं, अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल की शादी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पूरा परिवार शामिल हुआ।

PunjabKesari

 

मुनमुन दत्ता, जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर, सुनयना फौजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, स्नेहा भास्कर, यश पंडित और नीतीश भलूनी जैसे स्टार्स शादी अटैंड करते नजर आए।
 

PunjabKesari

 

बता दें, सचिन श्रॉफ ने चांदनी के साथ दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से शादी रचाई थी, लेकिन साल 2018 में दोनों अलग हो गए थे। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News