दिशा सालियान के 100 नंबर डायल करने वाली बात से उठा पर्दा, मुंबई पुलिस ने बताया किसको की थी लास्ट कॉल

9/18/2020 4:36:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले के बीच उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत का केस भी काफी चर्चा में हैं। लोग दोनों के सुसाइड को एक दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। बीते दो- तीन दिनों से खबरें चल रही थी कि दिशा सालियान ने मरने से पहले पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर डायल किया था। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने ऐसे दावों को झूठा बताया है और बताया है कि दिशा ने आखिरी कॉल किसको की थी।

PunjabKesari


मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की तरफ से स्टेटमेंट आया है, दिशा सालियान के फोन से आखिरी फोन उनकी दोस्त अंकिता को किया गया था। दिशा ने आखिरी बार 100 नंबर डायल करने की कोशिश की थी यह दावा गलत है।

मुंबई पुलिस ने दिशा के पुलिस को 100 नंबर डायल करने वाली बात से नकारा है। सुसाइड से पहले आखिरी बार दिशा ने जिस दोस्त को फोन किया था पुलिस उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर चुकी है। उनकी वह दोस्त विदेश में रहती है।  

PunjabKesari


बता दें दिशा सालियान की मौत इसी साल 8 जून को हुई थी। दिशा ने मुंबई की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। वहीं दिशा के बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। अब सीबीआई दोनों मामलों को जोड़कर केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News