अंबानी की दिवाली पार्टी में छाईं 'मुंबई इंडियन टीम',सागरिका-रितिका का दिखा स्टाइलिश लुक

10/25/2019 2:03:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवाली के त्योहार को महज दो बाकी है और बॉलीवुड स्टार्स तयोहार को जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी गुरूवार रात मुकेश अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में ग्रेंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जहां उन्होनें बॉलीवुड और मुंबई इंडियन टीम के सितारों को इन्वाइट किया। पार्टी में खेल जगत से कई बडे़ सेलिब्रेटियों ने अपनी पत्नियों संग ग्रेंड एंट्री की। चलिए डालते हैं एक नजर मुकेश अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे खेल जगत के सितारों पर...

PunjabKesari

क्रिकेटर ज़हीर खान अपनी वाइफ सागरिका घाटगे के साथ खूबसूरत अंदाज में पार्टी में शामिल हुए। एक्ट्रेस सागरिका घाटगे इस दौरान रेड कलर के गाउन में बेहद अट्रेक्टिव लग रही हैं और अपने हसबेंड के साथ खूब पोज दे रही हैं। 

PunjabKesari

अंबानी की ग्रेंड पार्टी में क्रिकेटर हार्दिक पांडे अपने भाई कुनाल पांडे के साथ पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में क्रिकेटर फ्रेंडज के साथ खूब एंजॉय करते नजर आए। 

PunjabKesari

वहीं उनके भाई कुनाल पांडे ने पार्टी में ग्रेट लुक में कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिए। 

PunjabKesari

पूूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी पत्नि हेज़ल के साथ में पार्टी में पहुंचे। इस दौरान कपल की ट्रेडिशनल लुक में बॉन्डिग जबरदस्त लग रही है। 

PunjabKesari

क्रिकेटर रोहित और उनकी वाइफ रितिका ने भी अंबानी की पार्टी में स्टनिंग लुक में एंट्री की। रोहित शर्मा इस  दौरान ब्लैक कोट पैंट और रितिका क्रीम कलर के सूट में काफी लाजवाब लग रही हैं। 

PunjabKesari

अगर बात करें अंबानी फैमिली की तो, पार्टी में मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ स्टार्स का वेल्कम करते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

पार्टी में उनकी बहू श्लोका मेहता और आकाश अंबानी भी दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए। इस दौरान श्लोका मेहता ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है और नेक में डायमंड का नेकलेस सभी का ध्यान उनकी और खींच रहा है, वहीं उनके पति आकाश अंबानी ब्लू कलर के कुर्ते में उनके साथ जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News