ई-मेल विवाद: कंगना की वजह से फिर कानूनी पचड़े से फंसे ऋतिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
2/26/2021 8:57:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच नेऋतिक रोशन को एक्ट्रेस कंगना रनौत मामले में समन भेजा है। एक्टर को 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच आने के लिए कहा गया है। ऋतिक का बयान क्राइम ब्रांच के क्रिमिनिल इंटेलिजेंस यूनिट में आकर बयान दर्ज कराना होगा। कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन के इस मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था।
ऋतिक रोशन का आरोप है कि 2013 से 2014 के बीच 100 ई-मेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगन की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी थी। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
इस पत्र में महेश जेठमलानी ने कहा कि साल 2013 और 2014 में कथित तौर पर एक्ट्रेस कंगना की ई-मेल आईडी से ऋतिक को भेजे गए मेल के मामले में अब तक साइबर सेल की ओर से प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए। इसके साथ ही वकील ने यह भी कहा कि ऋतिक इस पूरे मामले में सहयोग भी कर रहे हैं।
साल 2016 का है मामला
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच पैदा हुआ ये विवाद साल 2016 का है। उस दौरान दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को को कानूनी नोटिस भी भेजा था। ऋतिक ने कंगना नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने को कहा था। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब कंगना ने बताया था कि वह ऋतिक संग रिलेशनशिप में थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन