'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, कहा- 'कुछ समय बाद बिना कपड़ों के...

12/16/2022 1:51:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज के बाद लगातार विवादों में है। 'बेशर्म रंग' में दीपिका को भगवा कलर की बिकिनी में देख लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। कई संगठनों का कहना है कि भगवा कलर आस्था का प्रतीक है, इसलिए इस रंग की बिकिनी पहनकर पर डांस करना ठीक बात नहीं। इस विवाद में कई नेता और अभिनेता दीपिका का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई सोशल मीडिया पर जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं अब 'सेशर्म रंग' सॉन्ग की कंट्रोवर्सी पर मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari


सेंसर बोर्ड को नहीं पास करने चाहिए ऐसे गाने
मुकेश खन्ना ने शाहरुख और दीपिका के गाने को अश्लील बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'आज कल के बच्चे टीवी और फिल्म देख कर बड़े हो रहे हैं। इसलिए सेंसर बोर्ड को ऐसे गानों को पास नहीं करना चाहिए।' 

 

 

 


कुछ समय बाद बिना कपड़ों के गाने बनेंगे' 
एक्टर ने कहा, 'हमारा देश कोई स्पेन नहीं बन गया, जो इस तरह गाने लाए जाए। अभी आधे कपड़ों में गाने बन रहे हैं। कुछ समय बाद बिना कपड़ों के गाने बनने लगेंगे।' 

 

जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया
मुकेश खन्ना बोले, समझ नहीं आता है कि 'सेंसर बोर्ड इस तरह गाने को पास ही क्यों करता है।' उन्होंने कहा, क्या बनाने वाले को पता नहीं है कि भगवा रंग एक धर्म और सम्प्रदाय के साथ बहुत मायने रखता है। बहुत संवेदशनशील है, जिसे हम भगवा कहते हैं, जो शिवसेना के झंडे में भी है, हमारे आरएसएस में भी है। अगर उनको ये पता है, तो बनाने वाला क्या सोच कर बनाता है। भगवे रंग से जुड़ीं अपनी मान्यताएं भी है और ऐसे में जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया है, जो किसी गुस्ताखी से कम नहीं है।

 

 

'शक्तिमान' फेम एक्टर बोले, अमेरिका में आप उनके झंडे की बिकिनी भी पहन सकते हैं। पर हिंदुस्तान में ऐसा करने की इजाजत नहीं है।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News