Movie Review: मजबूत इरादे, जीवन में उतार-चढ़ाव और अंत में जीत, लड़कियों की मिसाल पेश करती है परिणीति की फिल्म ''साइना''

3/27/2021 11:03:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मोस्ट अवेटड परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना  26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साइना बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें उनके जीवन से सभी उतराव-चढ़ावों के दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ एनालिस्ट से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप भी फिल्म देखने की तैयारी में हैं तो जान लें एक बार मूवी रिव्यू...

PunjabKesari


कहानी
फिल्म की शुरूआत होती है हरियाणा के हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल की बेटी साइना नेहवाल से। साइना के मां-बाप अपनी बेटी को बैडमिंटन खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। इसके लिए वो साइना का दाखिला बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में करवाते हैं। साइना भी अपने पेरेंट्स का सपना पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करती हैं। फिल्म में साइना के रूप में खिलाड़ी का जीवन, उसके मजबूत इरादे, जीवन और मैदान के उतार-चढ़ाव और अंत में उसकी जीत सब पलों को दिखाया गया है। साइना तमाम मुश्‍क‍िलों को पार करते हुए दुनिया की नंबर 1 ख‍िलाड़ी बनकर उभरती है।

PunjabKesari

 

रिव्यू

फिल्म में साइना के जीवन संघर्ष, उनके हर पहलू को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। खिलाड़ी की उपलब्‍ध‍ियों, उनके संघर्ष, उनके कोच पुलेला गोपीचंद तक को भी शानदार तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मिडिल क्‍लास फैमिली की साइना अपने मां-बाप के सपनों को साकार करती है। साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनीं परिणीति की फिल्म लड़कियों की मिसाल पेश करती है।  

PunjabKesari

 

एक्टिंग
साइना नेहवाल के किरदार में परिणीति चोपड़ा पूरी तरह रमीं दिखीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने किरदार में उतरने की बखूबी कोशिश की है, जो कि फिल्म में साफ दिखाई देती है। परिणीति के अलावा परेश रावल, मानव कौल, मेघना मलिक, अंकुर विकाल ने भी अच्छा किरदार निभाया है।


निर्देशन
डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने फिल्म के सभी स्टार्स से बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया है। उनका काम वाकई में सराहनीय है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News