फिल्म 'पलटन' का टीजर हुआ रिलीज, वंदे मातरम के नारे लगाते नजर आए सैनिक

7/8/2018 4:27:38 PM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की अपकमिंग फिल्म 'पलटन' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। टीजर में बर्फीले पहाड़ के बीच जाते हुए सैनिक वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

 

इस टीजर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस टीजर में जेपी दत्ता की पिछली दो फिल्में 'बॉर्डर' और 'एलओसी' का भी जिक्र किया गया है । 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि यह फिल्म 1967 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित होगी। जेपी दत्ता ने इस फिल्म से एक बार फिर देश के इतिहास को पलटने की कोशिश की है। फिल्म में अर्जुन के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे  और लव सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News