बैकलेस टाॅप में मौनी राॅय का कहर, तस्वीरों में यूं फ्लाॅन्ट की टोन्ड बॉडी

6/12/2019 1:52:47 PM

मुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी राॅय ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मौनी रॉय अपने फैशन सेंस से भी लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। हाल में ही उन्होंने बोल्ड फोटोशूट करवाया, इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मौनी काफी हॉट नजर आ रही थीं।

PunjabKesari,मौनी राॅय इमेज,मौनी राॅय फोटो,मौनी राॅय पिक्चर,

तस्वीर में मोनी ब्लैक कलर के बैकलेस टाॅप में दिख रहीं हैं। शेयर की इस तस्वीर में मौनी अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ मौनी ने अपने बालों को खुला रखा है। इस दौरान मौनी मे आंखों पर मेकअप किया है और लिपस्टिक का इस्तेमाल कर अपने लुक को और ग्लैमरस और खूबसूरत बनाया है।

 

PunjabKesari,मौनी राॅय इमेज,मौनी राॅय फोटो,मौनी राॅय पिक्चर,

इसके अलावा मौनी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रही थीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

स्टार्स भी कर रहे हैं कमेंट
 

मौनी की इस तस्वीर पर कई स्टार्स ने कमेंट किए और उनकी तारीफ की। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने कमेंट कर लिखा, उफ्फ्फ.. और इसके साथ इमोजी का भी इस्तेमाल किया। वहीं शमिता शेट्टी, आश्का गोराडिया और रोशनी चोपड़ा ने भी मौनी की तारीफ की। 
 

PunjabKesari,मौनी राॅय इमेज,मौनी राॅय फोटो,मौनी राॅय पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी। इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।इसके अलावा मौनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News