देर रात मुंबई की सड़कों पर दिखीं मौनी, कजरारे नैन...शाॅर्ट ड्रेस..हाई हील्स Mrs Nambiar की ब्यूटी पर मर मिटे फैंस
5/11/2022 11:34:24 AM

मुंबई: मौनी राॅय बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी की एक्टिंग को दमदार है ही लेकिन इसके अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी पसंद आता है। साड़ी-सूट से लेकर वेस्टर्न तक मौनी हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। एक्ट्रेस जब भी वह बाहर निकलती हैं तो वह अपनी खूबसूरती से लोगों का अपना दीवाना बना लेती हैं। मौनी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधी मौनी राॅय को मंगलवार रात मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान मिसेज नांबियर का बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला।
लुक की बात करें तो मौनी ब्लू कलर की सीक्वेंस वाली प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,कजरारे नैन, मस्कारा, आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।
ओपन हेयर्स मौनी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उन्होंने पर्स और हील्स के साथ अपने इस लुक को पूरा किया। मीडिया को देख मौनी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी जो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म का पहला भाग 09 सितंबर, 2022 को रिलीज होगा। इसके अलावा मौनी इन दिनों डांस रियालिटी शो 'DID लिटिल मास्टर' को जज कर रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के गवर्नर जनरल पैट्रिक एलन से की मुलाकात

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां