दादी बनने के लिए सुपर एक्साइटड...सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर सास प्रिया आहूजा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती

3/22/2022 10:37:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोनम कपूर और उनके पति इन दिनों बेहद खुश और एक्साइटड है, क्योंकि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, सोनम कपूर इन दिनों 4 महीने प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक्ट्रेस ने बीते सोमवार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली उन्हें बधाईयां देते नजर आए। वहीं सोनम कपूर के मां बनने को लेकर उनकी सास प्रिया आहूजा भी बेहद एक्साइटड हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर बहू की प्रेग्नेंसी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। प्रिया का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

प्रिया आहूजा ने अपनी बहू सोमन कपूर के बेबी बंप का क्लोज अप शॉट पोस्ट करते हुए लिखा, "दादी बनने के लिए 'सुपर एक्साइटेड'। जल्द ही, इंतजार नहीं कर सकती. लव यू माय बचास। भगवान भला करे।'' 

PunjabKesari


सोनम की सास के इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं सोनम की बहन रिया कपूर ने उनके पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है।


बता दें, बीते दिन सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी लविंग तस्वीरें शेयर कर पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। तस्वीरों में सोनम अपने पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। फोटोज शेयर कर कपल ने लिखा था- चार हाथ.. आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए। दो दिल.. यह आपके साथ हर कदम पर एक साथ धड़केगा। एक परिवार जो आपको हमेशा प्यार देगा। हम इंतजार नहीं कर सकते।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग मुंबई में भव्य शादी रचाई थी। शादी के बाद सोनम अपने पति संग लंदन में रहती हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में को- स्टार दुलकर सलमान और अंगद बेदी के साथ देखा गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News