शाॅर्ट ड्रेस..डेनिम जैकेट में प्रेग्नेंट रूबीना का क्लासी लुक, बहन और जीजू संग Mom To Be एक्ट्रेस ने दिए मस्ती भरे पोज

10/3/2023 5:24:45 PM


मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक की खुशी इस समय नौंवे आसमान पर है। हों भी क्यों ना आखिर रूबीना शादी के लगभग 5 साल बाद मां जो बनने वाली हैं। इन दिनों प्रेग्नेंसी फेस एंजाॅय कर रहीं रूबीना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रूबीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में प्रेग्रेंट रूबीना अपनी बहन ज्योतिका दिलाइक और जीजू रजत शर्मा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो रूबीना पिंक कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट से लुक को पूरा किया है। शेड्स,हाई पोनी Mom To Be एक्ट्रेस के लुक को क्लासी बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं ज्योतिका ओरेंज क्राॅप टाॅप और डेनिम में स्टाइलिश दिख रही हैं। इस दौरान रजत का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। रूबीना बहन और जीजू संग सोफे पर बैठ पोज दे रही है। फैंस रूबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

इससे पहले रूबीना की जन्नत जुबैर संग कुछ तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों रूबीना ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं जन्नत ग्रे आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं। जन्नत रूबीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

 

इस दौरान दोनों के चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। जन्नत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-'इंतज़ार नहीं कर सकती।
 
बता दें कि  जन्नत और रूबीना काफी अच्छी फ्रेंड्स हैं। दोनों की दोस्ती खतरों के खिलाड़ी 12 के दौरान हुई थी। दोनों शो के दौरान काफी अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करती नजर आईं थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News