मनसे ने अदनान सामी को पद्मश्री देने का विरोध किया, इनके पिता थे पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट

1/27/2020 12:36:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. केंद्र सरकार ने साल 2020 के पद्मश्री अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। इस बार की लिस्ट में भी बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स शामिल हैं। इनमें खास हैं 'सास भी कभी बहू थी' शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर, डायरेक्टर करण जौहर और सिंगर अदनान सामी। हालांकि, तीनों ही कलाकारों पर विवाद भी खड़ा हो गया। एकता और करण जौहर का नाम सुनकर लोग सोशल मीडिया सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, मनसे यानी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने अदनान को पद्मश्री देने का विरोध किया है। 

PunjabKesari

मनसे का कहना है कि अदनान जन्म से भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए उन्हें यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, वह अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से खुश हैं, उन्होंने ही अदनान को नागरिकता के लिए सिफारिश की थी। 

PunjabKesari

अदनान पाकिस्तान से प्रताड़ित नहीं है। अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। सबसे पहले अदनान एक साल की वैधता वाले पर्यटक वीजे पर साल 2001 में भारत आए थे। 

PunjabKesari

फिर उन्होंने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। जनवरी 2016 में सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिता प्रदान कर दी। अदनान उन 118 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई थी। गृह मंत्रालय की सूची में उनका घर महाराष्ट्र में दर्शाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News