34 की हुई ये एक्ट्रेस, गुमचुप की थी शादी, राज बब्बर के बेटे से था अफेयर

1/18/2019 4:07:52 PM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 8 कंटेस्‍टेंट और एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज 34 साल की हो गई हैं। पंजाबी सिक्‍ख फैमिली से ताल्‍लुक रखनेवाली मिनिषा ने मॉडलिंग के बाद 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।

PunjabKesari

आर्य बब्बर के साथ जुड़ा नाम 

मिनिषा उस वक्‍त सुर्खियों में आ गई थीं जब बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा के अफेयर की खबरें आई थी। इसका खुलासा खुद आर्य ने 'बिग बॉस 8' में किया था। दोनों ही इस सीजन के कंटेस्‍टेंट थे। शो में इस बात का खुलासा किया था कि शो में आने से पहले दोनों रिले‍शनशिप में थे। 

PunjabKesari

गुप-चुप तरीके से की शादी 

मिनिषा ने 6 जुलाई 2015 को गुप-चुप तरीके बॉयफ्रेंड रेयान थाम से शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने शादी की पार्टी भी दी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए। 

PunjabKesari

बता दें कि मिनिषा रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म 'बचना ऐ हसीनों' में नजर आई। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्‍होंने वेलडन अब्‍बा, 'हनीमून ट्रैवर्ल्‍स प्राइवेट लिमिटेड' और 'भेजाफ्राई 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्‍मों में मिनिषा ने सर्पोटिंग किरदार निभाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News