B'Day Spcl: 54 साल के इस एक्टर को पत्नी बुलाती है 'पापा जी', 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की है शादी

11/4/2019 11:42:07 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन आज अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर प्लेबैक सिंगर अलीशा चिनॉय के म्यूजिक एल्बम से की और फिर मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश किया। मिलिंद अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। करीब डेढ़ साल पहले मिलिंद ने अंकिता से शादी कर ली, जो उनसे 25 साल छोटी थी। आइए आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुडी कुछ बातें:

PunjabKesari, Milind Soman Images

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मिलिंद सोमन की पत्नी का नाम अंकिता कंवर है। मिलिंद ने 22 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी कर ली थी, जिनकी उम्र 25 साल थी। शादी मराठी रीति-रिवाजों से अलीबाग में हुई।

PunjabKesari, Milind Soman Images

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि अंकिता प्यार से मिलिंद को पापा जी कहती हैं। इस तथ्य का खुलासा खुद मिलिंद ने किया था। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मिलिंद से पूछा था कि अंकिता आपको क्या कह कर बुलाती हैं? मिलिंद ने जवाब में कहा, पापा जी।

PunjabKesari, Milind Soman Images

आपको बता दें अंकिता मिलिंद की दूसरी पत्नी हैं। मिलिंद ने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन जंपानोई से शादी की थी। दोनों 2008 में अलग हो गए थे।

PunjabKesari, Milind Soman Images

माइलिन से उनकी पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक उनका अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News