दुबई पुलिस ने मीका सिंह को किया रिहा, होंगे कोर्ट में पेश

12/7/2018 3:40:36 PM

मुंबई: फेमस सिंगर मीका सिंह पर बीते दिन 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने यौन शोषण के आरोप लगाया। मॉडल का आरोप है कि मीका उसे अपात्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। जिसके बाद दुबई पुलिस ने गुरुवार सुबह मीका को हिरासत में लिया था। लेकिन अब सिंगर को रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 


सूत्रों को मुताबिक दुबई में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने बताया 'मीका को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अबू धाबी ले जाया गया। हमें गुरुवार शाम 5 बजे के करीब इस बारे में पता चला। हमने अपनी एक टीम उनके पास भेजी और अधिकारियों से बातचीत की। रात को 11.30 बजे मीका को पुलिस कस्टडी से रिहा किया गया। आज वे कोर्ट में पेश होंगे।'एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, 'ऐसे मामलों में केस की जांच पूरी होने तक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है।' भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है। मीका ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए एक वकील को हायर किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News