हर किसी के घर पहुंचेगा राशन... देर रात साइकिल पर सवार होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए निकले मीका सिंह, गरीबों में बांटे पैसे
5/14/2021 11:27:34 AM

मुंबई: देश में इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। देश के लोग वायरस से तो मर रही हैं। लेकिन इसके अलावा उन्हें आर्थिक सकंट का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीबों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए हैं। स्टार्स अपनी-अपनी तरफ से अलग-अलग स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब मीका सिंह भी मैदान में उतर चुके हैं।
बुधवार रात को मीका सिंह साइकिल पर मुंबई की अंधेरी इलाके में जरूरतमंदों की मदद के लिए निकले। उन्होंने अंधेरी वेस्ट के फुटपाथों में बैठे जरूरतमंदों से मुलाकात की, पैसे बांटे और दूसरे दिन के राशन के लिए लोगों की संख्या के बारे में जाना।
उन्होंने कहा कि सबके घर राशन जरूर पहुंचेगा। इन दिनों मीका लगातार शाम ढलते ही गरीबों की मदद में जुट जाते हैं। मीका सिंह के इस नेक काम कीहर कोई तारीफ कर रहा है।
इससे पहले मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की, यही नहीं मीका सिंह खुद जरूरतमंदों को फूड पैकेट्स और पैसे बांट रहे हैं। मीका सिंह ने दिल्ली में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन

Recommended News

मुशर्रफ की तालिबान समर्थक अफगान नीति पाकिस्तान के लिए दोधारी तलवार हुई साबित

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर