Video: शहनाज कौर गिल को मिला बड़ा ब्रेक, घर से निकलते ही Meet Bros संग करेंगी काम
1/17/2020 11:43:55 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के सभी कंटेस्टेंट ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन सब घरवालों में से जो कंटेस्टेंट लोगों के दिलों दिमाग में छाई वह पंजाब की कैटरीना कैफ यानि शहनाज कौर गिल। शहनाज की क्यूट हरकतों का हर कोई दीवाना है।
आम लोगों की तरह ही स्टार्स भी शहनाज का सपोर्ट करते दिखाई देते हैं। हाल ही में शहनाज के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें हैं कि Meet Bros शहनाज को एक बड़ा ब्रेक देने वाला है।
हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Meet Bros बोल रहे हैं कि वैसे तो उन्हें बिग बाॅस के सभी कंटेस्टेंट अच्छे लगते हैं लेकिन शहनाज को वह बहुत पसंद करते हैं।
उनका बोलने का तरीका उन्हें काफी पसंद है। वहीं जब Meet Bros से पूछा जाता है कि वह शहनाज के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर वे कहते हैं कि हां, शहनाज बहुत अच्छा गाती हैं औऱ हम उनके साथ काम करना चाहेंगे। वह कहते हैं कि शहनाज को बोल दें कि Meet Bros उनके साथ काम करना चाहते हैं।
बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को बाहर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों की नोक-झोंक, प्यार को लोग बहुत पसंद करते हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'सिडनाज' कहते हैं।
Exclusive : Meet Bros wants to work with Shehnaaz Gill❤❤❤❤❤❤
A post shared by BIGG BOSS 13 (@biggbosss13x) on Jan 16, 2020 at 5:23am PST