51 की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि ने दिया बेटी को जन्म

12/12/2022 4:28:20 PM

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मनोज तिवारी 51 की उम्र में तीसरी बार पिता बन गए हैं। एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मनोज ने अस्पताल से तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 

PunjabKesari
तस्वीर में मनोज की पत्नी सुरभि तिवारी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और एक्टर सेल्फी ले रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मनोज ने लिखा- 'बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर का अपनी पहली पत्नी रानी के साथ तलाक हो गया है। रानी और मनोज की एक बेटी भी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज ने सुरभि के साथ शादी की और उनके घर बेटी ने जन्म लिया। अब फिर कपल के घर नन्हीं शहजादी की किरकारी गूंजी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News